उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में जल्द लोकार्पित होंगी 3,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएं

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में यातायात सुधार, सुगम आवागमन, अवस्थापना विकास और जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द ही लोकार्पित या शिलान्यास के लिए तैयार हैं।

बता दें कि भंगेल एलिवेटेड रोड अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक 608 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क जल्द शुरू होगी, जिससे डीएससी मार्ग पर जाम की समस्या कम होगी और नोएडा-ग्रेटर नोएडा यातायात सुगम होगा। इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक 5.54 किमी लंबी 6-लेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद। एक्सप्रेस-वे पर 88.11 करोड़ और 72.10 करोड़ की लागत से दो अंडरपास जल्द शुरू होंगे।

मेट्रो विस्तार का होगा विस्तार

डिपो स्टेशन से बोराकी एमएमटीएच तक 2.60 किमी का विस्तार निर्माणाधीन। बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 11.56 किमी का प्रस्तावित कॉरिडोर, लागत ₹2,254.35 करोड़।सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-ट तक 17.435 किमी का विस्तार प्रस्तावित, लागत ₹2,991.60 करोड़।

ये प्रोजेक्ट भी होंगे पूरे

सेक्टर-94 में 25 एकड़ में Nature Trail of Artificial Zoo Theme Park, जहां वेस्ट मटेरियल से बने 4D एनिमल मॉडल लगाए जाएंगे। तालाबों का सौंदर्यीकरण—सोरखा, सुल्तानपुर और असगरपुर तालाब का जीर्णोद्धार, 15 करोड़ की लागत से।
तीन स्थानों (सेक्टर-18, जीआईपी से बॉटनिकल गार्डन और स्काईमार्क के पास) पर विशेष फूड एवं वेन्डिंग जोन, 13 करोड़ की लागत से। मार्केटों का नवीनीकरण—गोदावरी मार्केट (सेक्टर-37) और सेक्टर-110 का सौंदर्यीकरण, लागत लगभग 10 करोड़।इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल नोएडा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img