Delhi: MCD के सफाई कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में मौत से सनसनी, सुपरवाइजर और पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप

Delhi: MCD के सफाई कर्मचारी की पुलिस कस्टडी में मौत से सनसनी, सुपरवाइजर और पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप

रिपोर्ट: अजीत कुमार

पूर्वी दिल्ली में वार्ड संख्या 221 में कार्यरत सफाई कर्मचारी बृजपाल की पुलिस कस्टडी में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। आरोप है कि उसके सुपरवाइजर अशोक चौटाला और पुलिसकर्मियों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने जानकारी दी कि नगर निगम मुख्यालय की तरफ से बृजपाल के स्थायीकरण के आदेश 5-6 महीने पहले ही हो चुके थे, लेकिन शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में रिक्त पद न होने के कारण उसे अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई थी। इस देरी के चलते बृजपाल लगातार तनाव और परेशानियों का सामना कर रहा था। इसी बीच सुपरवाइजर अशोक चौटाला ने उसके साथ मारपीट की और उसे ज्योति नगर थाने में बंद करवा दिया।

बाद में ज्योति नगर थाने से बृजपाल के भाई अजीत को फोन कर बुलाया गया और कहा गया कि उसका भाई वहां पड़ा है, उसे ले जाए। अजीत के अनुसार, जब उसने बृजपाल को देखा तो वह आखिरी सांस ले रहा था। उसने बताया कि कांस्टेबल नितिन, एएसआई लोकेन्द्र और अशोक चौटाला ने मिलकर उसकी पिटाई की। अजीत ने तुरंत बृजपाल को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चेयरमैन संजय गहलोत ने इस घटना को जघन्य अपराध करार देते हुए निगम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम आयुक्त से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने, एक करोड़ रुपये मुआवजा प्रदान करने और दोषी सुपरवाइजर को बर्खास्त करने की सिफारिश की है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img