Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida: नोएडा में प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही से मंदिर की दीवार और पेड़ गिरे, बड़ा हादसा टलते-टलते बचा

Noida: नोएडा में प्राधिकरण और बिल्डरों की लापरवाही से मंदिर की दीवार और पेड़ गिरे, बड़ा हादसा टलते-टलते बचा

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा सेक्टर-142 में स्थानीय निवासियों ने नोएडा अथॉरिटी और ग्रुप 108 बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि दोनों की मिलीभगत से बिल्डर ने 30 से 40 फीट गहरा बेसमेंट खोद दिया, जिससे आसपास की संरचनाओं को खतरा पैदा हो गया। इस गहरी खुदाई के कारण नजदीक स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की दीवार गिर गई और साथ ही मंदिर परिसर में लगे पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घटना न केवल धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाने वाली है, बल्कि भविष्य में बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय रहते रोकथाम नहीं की गई, तो बेसमेंट की खुदाई आसपास की इमारतों की नींव कमजोर कर सकती है।

लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर प्राधिकरण और बिल्डर के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और मांग की कि तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। निवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए, ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो और क्षेत्र की सुरक्षा बनी रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें