उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक्सप्रेसवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 10 दिन पूर्व एक ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हो गया। पीछे चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा उसमे जा घुसा। हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने सेक्टर-126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला बुलंदशहर के इंदौर खेड़ा गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रमोद कुमार ट्रक चलाता था। 31 जुलाई को वह ट्रक लेकर खुर्जा से दिल्ली जा रहा था।

जब वह रात करीब एक बजे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-132 स्थित ईटीटी गोल चक्कर के पास पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते प्रमोद का ट्रक सामने जा रहे ट्रक में घुस गया। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पीड़ित का कहना है कि अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के चलते एफआईआर दर्ज नहीं करा सके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img