Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ओवरलोडिंग बंद कराने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ओवरलोडिंग बंद कराने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा कट के नजदीक बनी पार्किग में ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा कट के नजदीक बनी पार्किग में ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए है। शनिवार को तीसरे दिन भी हडताल जारी रही। ट्रक ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक दूसरे प्रदेशों से आने वाले ओवरलोड वाहन बंद नहीं होंगे और मांग पूरी नहीं होगी हड़ताल रहेगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा परिफेरल एक्सप्रेस वे के नजदीक रामपुर टोल प्लाजा सिरसा न्यू पार्किग स्थल पर करीब 250 से अधिक ट्रक खड़े कर दिए है। काम करना बंद कर दिया है। तीन दिनों से ट्रक बंद कर हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की सांठगांठ से सरेआम जिले में हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के ओवरलोड वाहन आ रहे है। निर्धारित 40 टन से अधिक 80 टन तक माल लाया जा रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन उनको रोकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने, गौतमबुद्धनगर में हर एंट्री प्वाइंट पर एआरटीओ नाके लगवाए जाए। नौ एंट्री के प्वाइंट छुड़वाने व 130 मीटर रोड को नौ एंट्री मुक्त किया जाए। बिना नंबर प्लेट और ग्रीस लगी नंबर प्लेट पर कार्रवाई कराने, पेरिफेरल हाईवे पर फालतू के टोल टैक्स कटते है। उसको बंद किया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें