उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत, CCTV वीडियो वायरल

Hapur News : थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम पिपलेड़ा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बारिश के दौरान 14 वर्षीय आतिफ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 07:42 बजे की है जब आतिफ अपने घर के बाहर बारिश में नहा रहा था।

मौसम में अचानक बदलाव के कारण हुई घटना

दरअसल, मौसम में अचानक बदलाव के कारण तेज गर्जना और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे आतिफ पर गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उसकी मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों में कोहराम

इस आकस्मिक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतनी अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार

ग्राम में इस घटना के बाद से ही शोक का माहौल है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुष्टि की है कि किशोर की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए शव को दफना दिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img