Madhu Vihar Case: दिल्ली के मधु विहार में संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी 18 वर्षीय घरेलू सहायिका

Madhu Vihar Case: दिल्ली के मधु विहार में संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी 18 वर्षीय घरेलू सहायिका

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के मधु विहार थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय घरेलू सहायिका आशा संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से गिर गई। आशा पिछले एक साल से एक दंपति के यहां काम कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि उसे तीसरी मंजिल से फेंका गया है, जबकि आरोपी दंपति का कहना है कि चोरी करते हुए पकड़े जाने पर उसने खुद किचन की खिड़की से छलांग लगा दी।

एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एलबीएस अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि आशा तीसरी मंजिल से गिर गई है। जांच में पता चला कि यह घटना वर्धमान अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट नंबर 103 में हुई थी। अपार्टमेंट मालिक अशोक करनानी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने घरेलू सहायिका को 3 हजार रुपये की चोरी करते हुए देख लिया था, जिसके बाद आशा ने किचन की खिड़की से छलांग लगा दी।

गंभीर रूप से घायल आशा को पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हालत बिगड़ने पर जीटीबी अस्पताल रेफर कर आईसीयू में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। टीम ने बताया कि लड़की करीब एक साल से घरेलू सहायिका के तौर पर इस परिवार के यहां काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस मामले में पीड़िता के बयान का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

>>>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img