उत्तर प्रदेश : काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह, हापुड़ शहर में तिरंगा रैली का आयोजन

Hapur News : शुक्रवार दोपहर को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह के अवसर पर शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। फ्री गंज रोड स्थित रेलवे पार्क से नगर पालिका परिसर तक एक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

700 से 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया

रैली में जनपद के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के करीब 700 से 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें एसएसवी इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, भवानी बालिका इंटर कॉलेज और रामस्वरूप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अच्छेजा के विद्यार्थी शामिल थे।

देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे विद्यार्थी

रैली के दौरान विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे जोशीले अंदाज में देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। इससे आसपास के लोग भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गए।

मुख्य विकास अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिखाई हरी झंडी

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर दीवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभु दयाल जयंत, भारत भूषण वत्स सहित कई गणमान्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं में देशभक्ति की भावना

यह आयोजन काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर बना। साथ ही युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी दे गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img