उत्तर प्रदेश, नोएडा: आज के आधुनिक दौर में हर कोई एआई ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। आज के आधुनिक दौर में हर कोई एआई ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल कर अपने जीवन को सुगम और सरल बना रहा है। ऐसे ही एक युवा नोजवान उधमी हैं असीम गुप्ता जो इस अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके भारतीय संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रहें हैं। वर्ष 2004 में आई आई टी कानपुर से बी टेक कर चुके असीम गुप्ता कई अलग अलग मल्टीनेशनल कम्पनियों में काम कर चुके हैं इसी वर्ष असीम गुप्ता द्वारा यूडीयो ए आई (Youdio AI) नाम से एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया हैं। जिसके जरिए वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करके भारतीय संस्कृति, इतिहास, कल्चर और कला को आसानी से लोगों के बीच सिनेमैटिक अंदाज में पहुंचा रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल “सनातन अनटोल्ड” (Sanatan Untold) पर असीम गुप्ता द्वारा एआई तकनीक के जरिए म्यूजिक वीडियो,स्टोरी वीडियो डालते हैं, असीम गुप्ता ने बताया की समय के साथ साथ हर कोई नयी नयी तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है ऐसे में वह भी इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए युवाओं को देश की पुरानी विरासत,कल्चर, आदि को जानकारी दें रहें हैं। आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर “सनातन अनटोल्ड” के जरिए बेहद ही खूबसूरत वीडियो बनाए गए हैं जिसमें भाई बहन के बीच के पावन रिश्ते को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। गुरुवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में असीम गुप्ता और उनकी टीम द्वारा अपने स्टार्टअप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी,साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर बनाए गए वीडियो भी लाँच किए गए, इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने सनातन को बढ़ावा दें रहे इस अनोखे स्टार्टअप की तारीफ़ की। देश के सभ्यता और संस्कृति को ऐसे युवाओं की बहुत जरुरत है जो नयी तकनीक का गलत इस्तेमाल ना करके सबकी भलाई और संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं

कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img