उत्तर प्रदेश, नोएडा: भवन निर्माण सामग्री नहीं भेजी, 35 लाख हड़पे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।गाजियाबाद के एक अस्पताल के निदेशक ने भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले के खिलाफ फेज-वन थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि आपूर्तिकर्ता ने उनसे 35 लाख रुपये लेने के छह माह बाद भवन निर्माण सामग्री नहीं भेजी और न ही रकम वापस की। सेक्टर-15ए में रहने वाले डॉक्टर आदित्य अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि वह कस्तूरा मेडिकोज लिमिटेड के निदेशक हैं। उन्होंने हाल ही में गाजियाबाद स्थित एवी अस्पताल का अधिग्रहण किया। वह इस अस्पताल का नवीनीकरण कराना चाह रहे थे।

इसके लिए भवन निर्माण सामग्री के लिए ग्रेटर नोएडा के मैसर्स शुभम सीमेंट एजेंसी से संपर्क साधा। सप्लायर चंद्र बोस ने बताया कि निर्माण सामग्री के शत प्रतिशत अग्रिम भुगतान पर ही वह सात से 10 दिनों के बीच सामग्री की आपूर्ति कर पाएगा। आदित्य अरोड़ा ने लोन लेकर 34,99,251 रुपये शुभम एजेंसी के खाते में ट्रांसफर किए। अग्रिम भुगतान होने के बावजूद चंद्र बोस ने निर्माण सामग्री की आपूर्ति निर्धारित समय के भीतर नहीं की। साथ ही रुपए वापस लौटाने से साफ इनकार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img