National Paper Day: नेशनल पेपर डे पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प, पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन दिल्ली ने मनाया जागरूकता दिवस

National Paper Day: नेशनल पेपर डे पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प, पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन दिल्ली ने मनाया जागरूकता दिवस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

1 अगस्त को “नेशनल पेपर डे” के अवसर पर पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन दिल्ली (PMA) ने एक भव्य समारोह आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मजबूत संदेश दिया। राजधानी दिल्ली के न्यू राजधानी एन्क्लेव स्थित स्नेह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस समारोह में वृक्षारोपण कर जागरूकता फैलाई गई और कागज़ निर्माण को लेकर फैली भ्रांतियों को तोड़ते हुए वेस्ट पेपर रीसाइक्लिंग के महत्व पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य-नाटिका और प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताया कि किस तरह वेस्ट पेपर को दोबारा उपयोग में लाकर पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में पेपर व्यवसायी, शिक्षकगण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नैनी पेपर मिल के एमडी पवन अग्रवाल ने कहा, “भारत सरकार के कानून के अनुसार पेपर मिलें केवल उन्हीं पेड़ों का इस्तेमाल करती हैं जिन्हें वे स्वयं उगाती हैं। किसी भी रेजिडेंशियल या फॉरेस्ट क्षेत्र के पेड़ों की कटाई नहीं होती। यह एक सख्त नियम है। हम पूरी तरह से पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम के संयोजक अतुल बिंदल और आयोजक संस्था PMA के अध्यक्ष दीपक कुमार जैन ने बताया कि भारत में लगभग 74 प्रतिशत कागज़ वेस्ट पेपर की रिसाइक्लिंग से बनता है, इसलिए यह कहना कि पेपर बनाने के लिए जंगल काटे जाते हैं, महज एक भ्रांति है। जैन ने कहा, “हमें लोगों को इस सच्चाई से अवगत कराना होगा और वेस्ट पेपर को सही दिशा में प्रयोग करना होगा।”

इंडियन रिकवर्ड पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव शर्मा ने सुझाव दिया कि अगर वेस्ट पेपर को लोग घर में ही इकट्ठा करें और इसे बेचने की प्रणाली बने तो दिल्ली जैसे महानगरों में हर दिन 22 प्रतिशत तक कचरे की मात्रा घट सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा “मन की बात” के 122वें एपिसोड का हवाला देते हुए कहा कि “पीएम मोदी ने भी वेस्ट पेपर रिसाइक्लिंग पर जोर देते हुए इसे स्वच्छ भारत अभियान का एक अहम हिस्सा बताया है।”

पूर्व FPTA प्रधान दलीप बिंदल, शाहदरा दक्षिणी जोन MCD के डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, स्नेह स्कूल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ढींगरा, वरिष्ठ पेपर व्यापारी राम अवतार गुप्ता, शांति कुमार जैन, महावीर गोयल, संदीप मित्तल और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संकल्प लिया और यह निर्णय लिया गया कि पेपर मर्चेंट्स एसोसिएशन हर वर्ष इस दिन को वृक्षारोपण और जन-जागरूकता के माध्यम से और भी भव्य रूप से मनाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img