उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाजपा के पूर्व विधायक के घर चोरी करने वाले दो भाई मुठभेड़ में दबोचे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद कटियार के घर में चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा गश्त के दौरान पकड़ा गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि 28 जुलाई की रात सेक्टर-51 में रहने वाले विनोद कटियार के घर में चोरी हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, चोर घर से पांच हजार रुपये, घर में लगी टोंटी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए एसीपी ट्विंकल जैन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।

बुधवार देर रात टीम सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के नीचे बैरियर लगाकर जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पीछा करने पर युवकों की बाइक सेक्टर-50 के पास फिसलकर गिर गई। बाइक से गिरे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जिला बुलंदशहर की भूड़ कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसके साथी की तलाश शुरू कर दी। कांबिंग के दौरान दूसरा बदमाश सौरभ भी दबोच लिया गया। दोनों बदमाशों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज गिरफ्तार किए गए सौरभ ने पूछताछ में बताया कि वह और गौरव सगे भाई हैं और वर्तमान में मोरना गांव में रहते हैं। दोनों बदमाशों से तमंचा, कारतूस, 6500 रुपये, मोबाइल फोन, चोरी की 15 टोंटी तथा चोरी की बाइक बरामद हुई। एसीपी ने बताया कि दोनों भाई रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गौरव पर कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में 10 और सौरभ पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img