उत्तर प्रदेश, नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोरियां और एक किशोर लापता

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। शहर में अलग-अलग जगह से दो किशोरियों और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने संबंधित थानों में अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराए हैं। पुलिस ने नाबालिगों को खोजने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। सेक्टर-126 थाने में क्षेत्र के शाहपुर गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर दर्ज कराई कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 25 जून की सुबह नौ बजे घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि गौरव, सविता और रानी ने मिलकर उनकी बेटी को राजा नाम के युवक के साथ भगा दिया है।

पुलिस ने आरोपियों और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने सेक्टर-113 थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह मूलरूप से झारखंड जिला पलामू के रहने वाले हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा 17 जुलाई से लापता है। उन्होंने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। मूलरूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के रहने वाले व्यक्ति ने फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह परिवार संग मामूरा गांव में रहते हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी मंगलवार को घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं आई। उन्होंने आसपास खोजबीन की तो पता चला कि सेक्टर-59 मेट्रो के पास रेहड़ी लगाने वाला पड़ोसी युवक बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस किशोरी को खोज रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img