उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान एकता महासंघ की महापंचायत की तैयारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में किसान एकता महासंघ 30 जुलाई को सलारपुर अंडरपास पर महापंचायत का आयोजन करने जा रहा है। इसकी तैयारियों के तहत मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में दनकौर के सालारपुर गांव में बैठक हुई।

बैठक राजवीर ठेकेदार के आवास पर आयोजित की गई। गोपी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि जिला अध्यक्ष चौधरी अरविंद सेक्रेटरी ने संचालन किया। संगठन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जाफर खान ने महापंचायत के एजेंडे की जानकारी दी। महापंचायत में 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंड की मांग, किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, आबादी निस्तारण और स्थानीय कंपनियों में युवाओं को रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं से जुड़ी मांगें भी रखी जाएंगी।
बैठक में मास्टर इंद्रपाल सिंह, रवि नागर, अमित नागर, गिर्राज कसाना, बिरम सिंह कसाना, संजय कसाना, नीरज कसाना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने महापंचायत में बड़ी संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img