उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान एकता महासंघ की महापंचायत की तैयारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के उस्मानपुर कोठी गांव में किसान एकता महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना मौजूद रहे। बुद्धा सिंह राजपूत ने बैठक की अध्यक्षता की।

संगठन के जिलाध्यक्ष अरविंद सेक्रेटरी ने आगामी महापंचायत की जानकारी दी। यह महापंचायत 30 जुलाई को सलारपुर अंडरपास के नीचे होगी। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई जाएंगी। इनमें 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10 प्रतिशत भूखंड की मांग शामिल है। साथ ही किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिए जाने की मांग भी रखी जाएगी।

महापंचायत में आबादी निस्तारण का मुद्दा भी उठेगा। स्थानीय कंपनियों में युवाओं को रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की मांग भी की जाएगी। ग्रामवासियों से महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई। सभी ग्रामवासियों ने महापंचायत में शामिल होने का आश्वासन दिया।

बैठक में बाबा भारती ने महापंचायत की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पप्पू प्रधान, राजवीर ठेकेदार, अतर सिंह प्रधान, अमित नागर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बैठक का संचालन किया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img