उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह परी चौक की ओर जाने वाले मार्ग (हिंडन कट के पास) एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के समय स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष गिर गए। दोनों को मामूली चोटें आईं। जबकि कार चालक भी घायल हुआ। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक सामने आए स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को सामान्य करा दिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img