Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानीAyodhya : सरयू के आकाश में खिलेगा ‘ग्रीन सूर्य’Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियां परखने अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में टेका मत्थाAyodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में साइबर ठगी का नया तरीका, कंपनी मालिक बनकर ठगे 18 लाख

Hapur News : धौलाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक चौंकाने वाला कारनामा कर दिखाया। एमएमएक्स फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत अशोक कुमार सिंह से ठगों ने उनके ही कंपनी मालिक के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर 18 लाख रुपये की ठगी कर ली।

कैसे हुआ ठगी का खेल?

ठगों ने पहले व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा, जिसमें कंपनी मालिक की प्रोफाइल फोटो लगी थी। भरोसा करते हुए अशोक ने नंबर को मालिक के नाम से सेव कर लिया। इसके बाद ठग ने अशोक से ऑफिस में उपस्थिति पूछी और जवाब में जब अशोक ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे तक पहुंचेंगे, तो ठग ने तुरंत 18 लाख रुपये एक बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। कंपनी मालिक की पहचान के भ्रम में अशोक ने बिना शक किए रकम ट्रांसफर कर दी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पैसे ट्रांसफर करने के बाद ठग ने एक और मैसेज भेजा, जिसमें 1.90 करोड़ रुपये और ट्रांसफर करने को कहा गया। इतनी बड़ी रकम की डिमांड से अशोक को शक हुआ और उन्होंने जब पड़ताल की तो मामला ठगी का निकला। इसके बाद अशोक ने तुरंत कंपनी प्रबंधन को सूचना दी और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी नजीर खान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें