पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने संवेदना व्यक्त की

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने संवेदना व्यक्त की

कालका 20 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर कालका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी ने गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व विधायक ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ओम प्रकाश चौटाला एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। देश की राजनीति में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।ओम प्रकाश चौटाला के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। कालका विधानसभा में जब उप चुनाव हुआ था तो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला मुझे राजनीति में लेकर आए थे। उनके साथ गुजारा हर पल बहुत यादगार रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img