Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की दिवाली होगी ज्यादा जगमग, योगी सरकार ने मानदेय-सुविधाएं बढ़ाकर दिया उपहारHapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में शराबी युवक का हैवानियत भरा चेहरा: महिला को लात-घूसों से पीटा

Hapur News : नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब पीकर गाली गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक ने महिला को लात घूसों से जमकर पीट डाला। इसमें महिला घायल हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। मोहल्ला आर्दशनगर का वीडियो बताया जा रहा है।

क्या हुआ था?

महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा दिया था। पुलिस ने अनुसार मोहल्ला जसरूपनगर दस्तोई रोड निवासी एक महिला गुरुवार की दोपहर घर के बाहर किसी काम से खड़ी हुई थी। इसी बीच एक युवक शराब पीकर यहां पहुंचा था और यहां गाली गलौज करने लगा था। ज्यादा गाली गलौज करने पर महिला ने इसका विरोध किया था। इस पर गुस्साये शराबी युवक ने सरेराह महिला पर थप्पड़ों की बरसात कर दी थी।

आसपास के लोगों ने नहीं किया बचाने का प्रयास

यहां आसपास खड़े लोगों ने भी महिला को युवक से बचाने का प्रयास नहीं किया था। इससे युवक का हौंसला ओर बुलंद हो गया था। युवक लगातार महिला को थप्पड़ मारकर बेरहमी से पीटता जा रहा था। महिला ने चप्पलों से की पिटाई इसी बीच एक व्यक्ति ने युवक को धक्का देकर महिला से छुटाया था। धक्का लगने से युवक सड़क पर गिरा गया था और महिला ने भी उसे लातों व चप्पलों से जमकर पीटा था।

पुलिस करेगी कार्रवाई

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई करी जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें