Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: महिलाओं को POSH अधिनियम से कराया अवगत 

नई दिल्ली: महिलाओं को POSH अधिनियम से कराया अवगत 
नई दिल्ली: -एम्स दिल्ली ने एनजीओ के सहयोग से महिला कर्मियों के लिए किया कार्यशाला का आयोजन

नई दिल्ली, 11 सितम्बर: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण (पीओएसएच) अधिनियम के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए एम्स दिल्ली ने एनजीओ के सहयोग से बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया।

इस दौरान एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान ने कहा, एम्स प्रशासन कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा सुनिश्चित करने, सभी व्यक्तियों की गरिमा का सम्मान और उसे बनाए रखने वाले सुरक्षित वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य संस्थागत तंत्र को मजबूत करना और कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सम्मान, सुरक्षा और समानता की संस्कृति को बढ़ावा देना था।

कार्यशाला में पद्मश्री डॉ. प्रो. नीरजा बाटला, डॉ. तूलिका सेठ, डॉ. प्रो. इंद्रा तनेजा के अलावा बाल उमंग दृश्य संस्था की एडवोकेट आशु अरोड़ा, अखिल भारतीय महिला सम्मेलन की डॉ. कुलजीत कौर, जेएनयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनीता रेड्डी और बाल स्वास्थ्य एवं विकास केंद्र की मनोवैज्ञानिक डॉ. सोनाली जैन गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न के भावनात्मक और व्यवहारिक परिणामों की जानकारी प्रदान करने से लेकर कानूनी पहलुओं से भी अवगत कराया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें