उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों की महापंचायत 30 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत 30 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया अंडरपास पर आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी के लिए गुरुवार को बल्लूखेड़ा गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

किसानों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उनका कहना है कि तीनों प्राधिकरणों ने गांवों की बैक लीज पर सिर्फ कागजी कार्रवाई की है। किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट देने के लिए गांव-गांव बैठकें की गईं। लेकिन अभी तक किसान कोटे के प्लॉट नहीं दिए गए हैं। स्थानीय युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी प्रमुख है। क्षेत्र में बड़ी कंपनियां खुल रही हैं। परंतु स्थानीय लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। किसानों ने यह भी बताया कि लंबे समय से जमीन का सर्किट रेट नहीं बढ़ाया गया है। गोष्ठी में रोबिन नागर, राजे प्रधान, राजीव मलिक, अनित कसाना, जगत प्रधान, सुनील प्रधान समेत कई किसान नेता मौजूद रहे। सभी ने इन मुद्दों को महापंचायत में उठाने का निर्णय लिया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img