Ayodhya: अयोध्या डीजी हेल्थ रतन पाल सुमन ने किया अस्पताल निर्माण कार्य का निरीक्षण, रामनगरी को मिलेगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

Ayodhya: अयोध्या डीजी हेल्थ रतन पाल सुमन ने किया अस्पताल निर्माण कार्य का निरीक्षण, रामनगरी को मिलेगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीजी हेल्थ रतन पाल सुमन ने मंगलवार को रामनगरी का दौरा किया। उन्होंने यहां बनाए जा रहे मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही सीतापुर अस्पताल का भी जायजा लिया और वहां की तैयारियों व व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

रतन पाल सुमन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा हो और इसमें गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या, जो अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में उभरा है, वहां एक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सख्त जरूरत है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन हॉस्पिटल की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन किया और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती व चिकित्सा सेवाओं की प्लानिंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चालू होने से अयोध्या व आस-पास के जिलों के लाखों लोगों को उच्चस्तरीय इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

बता दें कि अयोध्या में यह हॉस्पिटल अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें हृदय, कैंसर, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, गायनिक, बाल चिकित्सा सहित कई प्रमुख विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इमरजेंसी, ICU और ट्रॉमा यूनिट की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img