Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने अनंगपुर गांव को तोड़े जाने की आशंका पर दिया भरोसा, कहा- सुप्रीम कोर्ट की सीसी कमेटी के सामने रखेंगे गांववासियों की बात रिपोर्ट: संदीप चौहान

Faridabad: हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने अनंगपुर गांव को तोड़े जाने की आशंका पर दिया भरोसा, कहा- सुप्रीम कोर्ट की सीसी कमेटी के सामने रखेंगे गांववासियों की बात

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव को लेकर उठी चिंता पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और गुरुग्राम क्षेत्र के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि अनंगपुर गांव के लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सीसी के समक्ष गांववासियों के हितों की पैरवी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि गांव को तोड़ा न जाए।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि अनंगपुर गांव की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और वहां के गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ इस मसले को देख रही है और कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मानवीय दृष्टिकोण से समाधान निकाला जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अनंगपुर गांव में लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों और सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया था। उन्होंने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद गांव के लोगों में उम्मीद की किरण जगी है। लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आड़ में गांव को अतिक्रमण बताकर हटाने की आशंका से लोग परेशान थे, लेकिन अब सरकार की सक्रियता से उन्हें राहत की उम्मीद है। गांववासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया है और भरोसा जताया है कि अब उनकी आवाज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचेगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें