उत्तर प्रदेश, नोएडा: एमएसएमई एसोसिएशन की जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त के साथ की बैठक

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-10 के डी ब्लॉक में बुधवार को एमएसएमई एसोसिएशन की जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार के साथ बैठक हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और समाधान की मांग उठाई गई। उन्हें सभी समस्याओं का शासन से समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में एमएसएमई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने बताया कि उद्यमियों को सरकार की सभी योजनाओं का समय पर लाभ नहीं मिल रहा। एमएसएमई के नए उद्यमियों को सरकार सब्सिडी देती है। तकनीकी अपग्रेड के लिए भी सब्सिडी मिलती है।
इस तरह की योजनाओं का उद्यमियों का लाभ नहीं मिल रहा। बैंक भी समय पर ऋण नहीं दे रहे। इससे उद्योगों को गति नहीं मिल पा रही। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि उद्यमियों की सारी समस्याओं को शासन के पास भेजा जाएगा। प्राथमिकता से इनका हल भी कराया जाएगा। इस अवसर पर एमएसएमई एसोसिएशन के महामंत्री शिव कुमार राणा, कोषाध्यक्ष रमेश राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडी शर्मा, सुभाष शर्मा, दिलशाद अहमद, अनीता मिश्रा, शहजाद असलम अहमद, अभिषेक कृष्णा, सारिका शर्मा व काजल आदि दर्जनों उद्यमियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img