उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा सिडनी यूनिवर्सिटी का कैंपस

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बुधवार को आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। देश के छात्रों को वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय से तमाम कोर्सेज व रिसर्च करने का अवसर ग्रेटर नोएडा में ही मिल सकता है। वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय का एक कैंपस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आॅफिस के परिसर में ही खोलने की तैयारी है। यह कैंपस प्राधिकरण के टावर टू में खोला जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया का एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव के साथ बैठक कर सहमति बनी। विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने टावर टू में जगह भी देखी। प्रतिनिधिमंडल को यह जगह पसंद आ गई है। चार फ्लोर किराए पर लेने की इच्छा जताई है। प्राधिकरण भी विश्वविद्यालय का कैंपस खोलने के लिए जगह देने पर राजी है। दोनों पक्षों की तरफ से फाइनल निर्णय जल्द होने की उम्मीद है।ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलियाई मंत्री व परामर्शदाता (शिक्षा और अनुसंधान) ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग जॉर्ज थिवोस, नैथनियल वेब, प्रथम सचिव (शिक्षा और अनुसंधान) ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी के डिप्टी वॉइस चांसलर और सीओओ बिल पैरासिरिस, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैरिओन जॉन्स, प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम गुप्ता और लीड रिसर्चर कोलेबोरेशन एंड पार्टनरशिप साउथ एशिया कोपल चैबे शामिल रहे।
एजुकेशन हब है ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि एजुकेशन हब के रूप में ग्रेटर नोएडा की खास पहचान है। यहां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत स्कोप है। उद्यमियों की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय अहम भूमिका निभा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने भी ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा और जल्द ही फाइनल निर्णय लिए जाने की बात कही।
रिसर्च करने का मिलेगा मौका

वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय खुलने से यहां के युवाओं को डिग्री के साथ ही रिसर्च करने का अवसर भी मिल सकेगा। छात्रों को विदेश जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इससे पैरेंट्स की जेब पर भार भी कम पड़ेगा। उनको शहर में ही विदेशी पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img