Noida: उत्तर प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास समीक्षा बैठक सम्पन्न

Noida: उत्तर प्रदेश में जनहितकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास समीक्षा बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट: अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने और आम जनता तक पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण विकास समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री (लोक निर्माण विभाग) एवं जनपद प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने की।

बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जिले के सभी प्रमुख विभागों जैसे राजस्व, कृषि, पशुपालन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, चिकित्सा, वन, शिक्षा (बेसिक, माध्यमिक एवं प्राविधिक), जल जीवन मिशन, मत्स्य, उद्यान, पूर्ति, पर्यटन, उद्योग, विद्युत, महिला कल्याण, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, एनआरएलएम, पंचायती राज, नगर विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास, ऊर्जा, सहकारिता, श्रम एवं लोक निर्माण विभाग में चल रही विकास परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता को योजनाओं का त्वरित लाभ मिलना सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने, जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनता से सीधे संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के अनुभव एवं सुझावों को प्राथमिकता दें और उनके साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य करें।

बैठक में मंत्री ने यह भी जोर दिया कि स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए और सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें, जिससे जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आश्वासन दिया कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा तथा विकास कार्यक्रमों में और अधिक तेजी लाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में गौतमबुद्धनगर से सांसद डॉ महेश शर्मा, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, नगर पालिका अध्यक्ष दादरी गीता पंडित समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार सहित सभी जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img