Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: नोएडा में नकली पनीर का खुलासा, फूड विभाग का अभियान जारी, 160 किलो पनीर नष्ट

Noida: नोएडा में नकली पनीर का खुलासा, फूड विभाग का अभियान जारी, 160 किलो पनीर नष्ट

रिपोर्ट: अजीत कुमार

अगर आप पनीर खाने के शौकीन हैं, तो सतर्क हो जाइए। एनसीआर और उसके आसपास के जिलों में नकली पनीर का जाल तेजी से फैल रहा है। पनीर के नाम पर लोगों को धीमा ज़हर परोसा जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। फूड विभाग ने इस संबंध में कार्रवाई तेज कर दी है और लगातार नकली पनीर के खिलाफ अभियान चला रहा है।

फूड सेफ्टी विभाग की हालिया कार्रवाई में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पनीर की जांच के लिए आठ नमूने सैंपल के तौर पर लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। इसके अलावा 160 किलो नकली पनीर को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। नकली पनीर की यह सप्लाई मुख्य रूप से अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों से की जा रही है, जहां इसे बेहद सस्ते दामों पर तैयार कर विभिन्न रास्तों से बाजारों में पहुंचाया जा रहा है।

खाद्य अधिकारियों के मुताबिक, नकली पनीर बनाने के लिए सिंथेटिक दूध, स्टार्च, मिलावटी तेल और केमिकल्स का उपयोग किया जा रहा है, जो धीरे-धीरे शरीर में ज़हर की तरह असर करता है। इसका सेवन करने से लोगों को पेट, किडनी और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह अत्यंत हानिकारक साबित हो सकता है।

फूड विभाग की टीमें अब नियमित रूप से डेयरी उत्पादों की जांच कर रही हैं और बाजारों में बिक रहे पनीर पर नजर रखी जा रही है। विभाग का कहना है कि पनीर की शुद्धता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और विश्वसनीय दुकानों से ही डेयरी उत्पाद खरीदें और संदिग्ध पनीर की सूचना तुरंत विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। साथ ही, किसी भी तरह की गंध, रंग या बनावट में असामान्यता दिखने पर उस पनीर का उपयोग न करें।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें