नई दिल्ली: अनुसंधान संस्थानों व उद्योग के बीच गहन तालमेल की जरुरत 

नई दिल्ली, 4 जुलाई : एयर मार्शल वी के गर्ग ने कहा कि सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने में उन्नत डायग्नोस्टिक्स, पूर्वानुमानित रखरखाव और इंजीनियरिंग नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल की पृष्ठभूमि में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, नवाचार, आधुनिकीकरण और तकनीकी उन्नति को मजबूत करने की जरुरत है।

एयर मार्शल गर्ग, इन्वेस्ट 2025 – वाइब्रेशन इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आईआईटी दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने भारतीय वायु सेना द्वारा स्वदेशीकरण प्रयासों का समर्थन करने के लिए शिक्षाविदों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच गहन तालमेल की वकालत की।इस कार्यक्रम में दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न बीआरडी के कई अधिकारियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने इस तरह के शिक्षाविदों-उद्योग-रक्षा इंटरफेस के महत्व पर प्रकाश डाला।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img