Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

नई दिल्ली: मेरठ की आस्था बनेंगी नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट 

नई दिल्ली: मेरठ की आस्था बनेंगी नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट 
- भारतीय नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के नए युग की शुरुआत

नई दिल्ली, 4 जुलाई : अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले लखनऊ के शुभांशु शुक्ला (विंग कमांडर) के बाद मेरठ की आस्था पूनिया (सब लेफ्टिनेंट) भारतीय नौसेना में महिला फाइटर पायलट का झंडा बुलंद करने जा रही हैं।

दरअसल, वीरवार को विशाखापत्तनम स्थित आईएनएस डेगा पर नौसेना के दूसरे बेसिक हॉक कन्वर्जन कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रियर एडमिरल जनक बेवली ने बेसिक कोर्स को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले लेफ्टिनेंट अतुल कुमार ढुल और सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया को प्रतिष्ठित ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ एसएलटी आस्था पूनिया ने जहां फाइटर स्ट्रीम के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, नौसेना में महिला फाइटर पायलटों के लिए एक नए युग की शुरुआत कर दी है।

नौसेना विमानन के लिए उड़ान का मूल प्रशिक्षण वायुसेना अकादमी में होगा। हवाई उड़ान के लिए हेलीकाप्टर पायलट, परिवहन पायलट और फाइटर पायलट सहित तीन श्रेणियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अगले एक वर्ष में कठिन प्रशिक्षण के बाद आस्था पूनिया को नौसेना के लड़ाकू हवाई जहाज की कमान सौंपी जा सकती है। रियर एडमिरल जनक बेवली ने कहा, एसएलटी आस्था पूनिया का फाइटर स्ट्रीम में शामिल होना, नौसेना विमानन में समानता और अवसर की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें