नई दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में बनेगा नया ऑडिटोरियम : तिवारी

नई दिल्ली, 4 जुलाई : मानवता की सेवा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करना, एक बहुत ही सराहनीय कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जनहित में रक्तदान करना चाहिए।

यह बातें उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को जीटीबी अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के दौरान कहीं। उन्होंने अस्पताल में एक नए ऑडिटोरियम का निर्माण कराए जाने के साथ आवश्यक फंड मुहैया कराने का वादा किया। उनके साथ रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन, अस्पताल निदेशक डॉ. विनोद कुमार, प्रिंसिपल डॉ. अरुण शर्मा, ब्लड सेंटर की इंचार्ज डॉ. रिचा गुप्ता, पैथोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. सोनल शर्मा और लायंस गवर्नर ओंकार सिंह रेनू मौजूद रहे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिविर का आयोजन लायंस क्लब विवेक विहार ट्रस्ट के सहयोग से किया गया जिसमें करीब 340 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डॉ.अदिति गोयल ने बताया रक्तदान शिविर में मेडिकल के छात्रों और जीटीबी अस्पताल के स्टाफ ने रक्तदान किया।

रक्तदान के लाभ
डॉ. रिचा गुप्ता ने कहा, नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है। ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। मोटापे से बचाव होता है। लिवर स्वस्थ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इसके साथ ही रक्तदाता की मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है और ब्लड डोनेट करके खुशी मिलती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img