उत्तर प्रदेश, नोएडा: बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों के मोबाइल छीने

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों के मोबाइल फोन छीन लिए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फेज तीन थाने में दी शिकायत में मामूरा के सोनेंद्र कुमार ने बताया कि वह जरूरी काम से सेक्टर-67 जा रहे थे। बी ब्लॉक में अचानक पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से फोन छीन लिया। वह शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले। दूसरी तरफ फेज वन थाने में दी शिकायत में सेक्टर-14ए निवासी धीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह 19 जून की रात पौने नौ बजे अमिताभ पार्क के पास घूम रहे थे।

तभी पीछे से तेज गति में आए बाइक सवार दो बदमाशों ने फोन छीन लिया। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने मोबाइल में डाटा का दुरूपयोग करने का अंदेशा जताया है। बदमाशों ने पीड़ितों को धक्का देकर नीचे गिराने का भी प्रयास किया। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एक जगह पर बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने चोरी की बाइक से वारदात की है। इस महीने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट के आठ मामले सामने आ चुके हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img