Faridabad: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरिदाबाद के पास भीषण हादसा, रॉन्ग साइड आई सेंट्रो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Faridabad: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फरिदाबाद के पास भीषण हादसा, रॉन्ग साइड आई सेंट्रो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

रिपोर्ट: संदीप चौहान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक सेंट्रो कार रॉन्ग साइड से तेज़ी से आकर सामने से आ रही डस्टर गाड़ी से टकरा गई। हादसा फरीदाबाद क्षेत्र के पास हुआ और टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई।

डस्टर गाड़ी चला रहे युवक ने हादसे के बाद बताया कि वह अपनी सही लेन में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। तभी अचानक सामने से एक सेंट्रो गाड़ी तेज़ गति में रॉन्ग साइड से आती दिखाई दी। उसने बचने की कोशिश की लेकिन स्थिति पूरी तरह हॉपलेस हो गई और सामने से आ रही महिला ड्राइवर ने सीधा टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि डस्टर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि सेंट्रो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों ने दोनों ड्राइवरों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचित कर दिया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ था।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के सबसे तेज़ और आधुनिक हाईवे में से एक है, लेकिन यहां रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी लापरवाहियों के चलते लगातार हादसों की खबरें आती रही हैं। हाल ही में इसी एक्सप्रेसवे पर कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।

>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img