Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: बीजेपी विधायक ने घोषित अपराधी को बनाया अपना प्रतिनिधि, विधायक रविंदर सिंह नेगी को देनी पड़ी सफाई

Delhi: बीजेपी विधायक ने घोषित अपराधी को बनाया अपना प्रतिनिधि, विधायक रविंदर सिंह नेगी को देनी पड़ी सफाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रविंदर सिंह नेगी इस समय एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खुद को जनहितैषी और अपराध के खिलाफ मुखर बताने वाले विधायक नेगी पर अब दोहरी राजनीति का आरोप लग रहा है। वजह है उनकी ओर से घोषित एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को अपना ‘विधायक प्रतिनिधि’ नियुक्त करना। विवाद की जड़ में अजय कुमार उर्फ अज्जू नामक व्यक्ति है, जिसे विधायक नेगी ने अपने आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। अजय कुमार पांडव नगर थाने का घोषित अपराधी है और दिल्ली पुलिस के क्रिमिनल डोजियर में उसका नाम गंभीर आपराधिक मामलों के तहत दर्ज है। इन मामलों में दंगा, हत्या की कोशिश, गैर इरादतन हत्या, महिलाओं से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

हैरत की बात यह है कि खुद अजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विधायक रविंदर नेगी के साथ तस्वीर साझा करते हुए खुलेआम यह ऐलान किया कि वह अब विधायक प्रतिनिधि बन गया है और इसके लिए उसने “पटपड़गंज के लोकप्रिय विधायक” का धन्यवाद भी किया। सिर्फ अजय ही नहीं, बल्कि उसके परिवार का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अजय के पिता और चाचा पहले से ही घोषित अपराधी रह चुके हैं और उन पर इलाके में जबरन जमीन कब्जाने व अवैध प्रॉपर्टी डीलिंग जैसे मामलों में गंभीर आरोप रहे हैं। अजय ने भी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी अवैध धंधे को अपनाया और अब तक कई बार धमकी देकर कब्जा करने, मारपीट और डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।

जब इस मसले पर विधायक रविंदर सिंह नेगी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने शुरुआत में अजय की आपराधिक पृष्ठभूमि से अनभिज्ञ होने का दावा किया। लेकिन बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “अजय पर कोई मामला कोर्ट में साबित नहीं हुआ है।” उन्होंने यह भी माना कि अजय भाजपा का पुराना कार्यकर्ता है और चुनावों में उसने कड़ी मेहनत की थी, जिस कारण उसे प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें