Noida: एमिटी यूनिवर्सिटी में एआईयू राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज़, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहे मुख्य अतिथि

Noida: एमिटी यूनिवर्सिटी में एआईयू राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज़, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट: अमर सैनी

देश और विदेश की प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज शुरू हो गया। इस भव्य आयोजन के पहले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और कार्यक्रम के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात भी आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहा। सम्मेलन का आयोजन 23 जून से 24 जून तक किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश की दर्जनों नामी यूनिवर्सिटियों के वाइस चांसलर्स, शिक्षाविद और नीति निर्धारक भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालना और शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी को कम करना है।

पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उद्घाटन भाषण में कहा कि “शिक्षा किसी भी देश की आत्मा होती है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका निर्णायक है।” उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए इसे “भारत के भविष्य की नींव” बताया और छात्रों को नवाचार, रिसर्च व नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में उच्चस्तरीय सुरक्षा तंत्र सक्रिय रहा, जिसमें भारी संख्या में पुलिस बल और विशेष सुरक्षा दस्ता तैनात किया गया था। उपराष्ट्रपति के आगमन और आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक तैयारियां की गई थीं। सम्मेलन का दूसरा दिन (24 जून) और भी अहम रहने वाला है, जिसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे शिक्षा क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, नवाचार और छात्रों के लिए रोजगार की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

सम्मेलन में अफ्रीका, यूरोप और एशिया की प्रमुख यूनिवर्सिटियों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं, जो वैश्विक स्तर पर हो रहे शैक्षिक बदलावों और सहयोग की संभावनाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही यह भी चर्चा होगी कि कैसे भारतीय विश्वविद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है।

>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img