उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 27वीं मंजिल से गिरे 2 युवक

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 25 में स्थित एक बिल्डर साइट पर 2 मजदूरों की मौत हो गई। मृतक गाजियाबाद के ढबारसी गांव के रहने वाले चचेरे भाई आमिर (19) और सुहेल (23) थे। शनिवार की देर रात को दोनों 27वीं मंजिल पर अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहे थे। अचानक बिजली चली गई और मंजिल पर अंधेरा हो गया। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों भाई नीचे गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। बिल्डर द्वारा आर्थिक मदद और नौकरी का आश्वासन देने के बाद ही परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की सहमति दी। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img