उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में 54 एजेंडे पर चर्चा की गई। प्राधिकरण ने गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना का ऐलान किया है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर 18 और सेक्टर 20 में कुल 30,000 प्लॉट की योजना लाई जाएगी। पहले चरण में 4288 प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी। इस योजना में केवल 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग ही आवेदन कर सकेंगे। प्लॉट का आकार 30 मीटर का होगा और एयरपोर्ट के पास होने के बावजूद कम कीमत में उपलब्ध होगा। इसमें यमुना प्राधिकरण के वर्कर्स, इंस्टिट्यूशन वर्कर्स ,एक्स आर्मी और आर्मी व दिव्यांग सहित विधवाओं के लिए भी आरक्षित किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब आम आदमी को जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन लेने के नाम पर ठगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही प्रॉपर्टी डीलरों के चक्कर में पड़ना पड़ेगा ।यह एकदम सरकारी स्कीम होगी, जहां बहुत कम कीमत में वह यमुना क्षेत्र में अपना घर ले पाएंगे।उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हेल्थ एंड चाइल्ड वेलफेयर इंस्टिट्यूट बनाए जाएंगे ।जिसमें चैरिटेबल ट्रस्ट अप्लाई कर सकते हैं ।वहां पर 30 बेड तक का हॉस्पिटल भी बनाया जा सकेगा। जहां पर काफी कम कीमत में लोगों को सस्ता इलाज मिल सकेगा।

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में दो नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। ये सेक्टर 32 और सेक्टर 18 में स्थापित किए जाएंगे। साथ ही आबादी नियमावली में बदलाव और किसानों के घेर का लीज बैक भी किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण को उत्तर प्रदेश सरकार से 150 इलेक्ट्रिक बसें भी मिलेंगी

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img