उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुकदमा वापस न लेने पर लाठी-डंडों से हमला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।भंगेल में गांव एक व्यक्ति को न्यायालय में विचाराधीन चेक बाउंस का मुकदमा वापस न लेना भारी पड़ गया। छह आरोपियों ने रविवार रात लाठी-डंडों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। भंगेल बेगमपुरा निवासी अक्षय त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई तेज प्रकाश त्यागी और हकीम के बीच चेक बाउंस का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। तेज प्रकाश त्यागी 15 जून की रात गाड़ी से अपने घर आ रहे थे। गांव की गली में सद्दाम, इकबाल, इब्राहिम, आसिफ, आमिर और आकिब ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।

आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन केस की रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके भाई पर लाठी-डंडों और नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के भाई को पिटता देखकर गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपियों ने भागते समय धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो वह उसकी हत्या कर देंगे। इस घटना में शिकायतकर्ता के भाई को गंभीर चोट आईं। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि छह नामजद आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष तीन आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img