उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बुलंदशहर पुलिस लाइन में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे आरक्षी, सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों का अधिकारियों ने पुष्प कुछ देकर किया स्वागत

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) आरक्षी सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत 1232 चयनित अभ्यर्थी जेटीसी ट्रेनिंग के लिए मंगलवार को बुलंदशहर पहुंचे। रिजर्व पुलिस लाइन बुलन्दशहर में आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

सफलता पर शुभकामनाएं दी

पुलिस अधिकारियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ देकर पुलिस विभाग में उनका स्वागत किया गया और सभी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए आवश्यक दिशा-निर्दश दिए गए। पुलिस विभाग मे आने के बाद क्या करना है, और क्या नही करना है, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त सभी को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद. सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ऋजुल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय मधूप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अजय श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img