उत्तर प्रदेश, नोएडा: तीन साल से लिव इन में रह रहा था, शादी की बात पर हुआ आग बबूला,पहले पीटा फिर लूटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विक्ट्री वन सेंट्रल सोसाइटी में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी पर मारपीट और सामान लेकर भागने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इकोटेक-3 कोतवाली में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि प्रेमी ने शराब के नशे में मारपीट की थी।

मूलरूप से गुजरात के वडोदरा की रहने वाली युवती रोक्सेन रीमीडयस ने पुलिस को बताया कि वो महाराजगंज के धनेवा धनय निवासी प्रतीक सिंह के साथ तीन साल से आपसी सहमति संबंध में रह रही थी। आरोप है कि 23 मई को शराब के नशे में उसने मारपीट की। छह जून को वो इसकी शिकायत करने थाने आई थी। आरोप है कि तभी आरोपी फ्लैट में रखा उसका सामान लेकर फरार हो गया। तभी से वो होटल में रह रही है। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। उसके माता-पिता को भी इसकी जानकारी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img