उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान यूनियन भानु की बैठक

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में भारतीय किसान यूनियन भानु की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर के आवास पर हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने बैठक का संचालन किया।

हरिद्वार में आयोजित होने वाले चिंतन शिविर की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि चिंतन शिविर 13 से 15 जून तक चलेगा। इस शिविर में देशभर से किसान शामिल होंगे। किसानों के शोषण को रोकने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में सत्यवीर सिंह, जय कुमार, अशोक कुमार, आनंद दरोगा, प्रेम सिंह भाटी, भानु प्रकाश, ब्रिजेश सिंह, टीकम नागर, राजवीर मुखिया, अनिल बैसोया, महेश तंवर, डॉक्टर रोहतास, सोनू अवाना, हरी अवाना, मोनू उर्फ राजकुमार, सुनील अवाना, मुनीम नागर और प्रदीप भाटी सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img