उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिम्स अस्पताल में लावारिस मरीज की देखभाल में लापरवाही

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में एक लावारिस मानसिक रोगी की देखभाल में लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मरीज बाथरूम के पास पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वह अपने हाथों को पीट रहा था, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था।

अल्फा टू सेक्टर के अध्यक्ष सुभाष भाटी ने यह वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि शनिवार को अस्पताल में यह स्थिति देखी। मरीज मदद के लिए गुहार लगा रहा था। रिसेप्शन पर कोई नहीं था। दो वार्ड बॉय कमरे में फोन देख रहे थे।

जिम्स के निदेशक डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि मरीज साइकॉटिक है। उसे अन्य मरीजों की सुरक्षा के लिए बांधकर रखना पड़ता है। वह लावारिस है और बिना किसी परिचारक के भर्ती किया गया था। संभवतः वह बाथरूम गया और वहीं गिर गया।

निदेशक ने स्टाफ को कड़े निर्देश दिए हैं। मरीजों की देखभाल में कोई लापरवाही न हो। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों को सभी मरीजों का उचित ध्यान रखने की हिदायत दी गई है।

विजय वर्मा ने पायल कपाड़िया की कान्स जीत पर गजेंद्र चौहान की टिप्पणी का मज़ाक उड़ाया: ‘करवा ली बेज़ाती?’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img