उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिस देश की जड़ मजबूत होगी उसे कोई हिला नहीं सकता: किरेन रिजिजू

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जिस देश की जड़ मजबूत होगी उसे कोई हिला नहीं सकता और विश्व गुरु बन सकता है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद विदेशों में रह रहे लोग अब गर्व से कहते हैं कि हम भारतीय हैं। किरेन रिजिजू शनिवार को ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय में स्वदेशी पुनरुत्थान की दिशा में औपनिवेशिक बुनियादी ढांचे को खत्म करने के विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम अपनी संस्कृति को खोते जा रहे हैं और विदेशी संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं।

युवा अपने गांव का नाम नहीं बता पाते, लेकिन विदेशों के शहरों के नाम उन्हें बेखूबी याद रहते हैं। भारत की सभ्यता बहुत पुरानी है और मजबूत भी है। हमें अपनी मातृभाषा को बचाने के लिए जोर देना पड़ता है। असली सफलता वह होती है, जब बाहर के लोग आपसे जुड़े। वहीं विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रचार- प्रसार के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। दुनिया भर के स्वदेशी लोग सक्रिय रूप से अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रथाओं को बहाल कर रहे हैं। अपनी पैतृक विरासत से फिर से जुड़ रहे हैं, और सामुदायिक लचीलापन का पुनर्निर्माण कर रहे हैं। देशी की प्रगति ईमानदारी और उसकी संस्कृति पर टिकी है। इस मौके पर भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के पदाधिकारी डॉ. धनंजय सिंह, डॉ़ सिबाराम खारा, डॉ. अन्विति गुप्ता, डॉ. प्रशांत अर्वे,डॉ़ शशि बाला,डॉ़ भुवनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img