उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में सभी पानी की टंकियों की होगी सफाई

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी की स्वच्छता के मद्देनजर भूमिगत जलाशयों के साथ ही अब अपर जलाशयों (टंकियों) की सफाई कराने का भी निर्णय लिया है। इसकी षुरुआत 3 जून से होगी। सबसे पहले सिग्मा फोर के ओवरहेड टैंक की सफाई की जाएगी। प्राधिकरण ने अपर जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है। प्राधिकरण स्वच्छ जलापूर्ति के लिए तय समयावधि में जलाशयों की सफाई कराता रहता है। जिस दिन सफाई होगी उस दिन सुबह की जलापूर्ति होगी। दोपहर व शाम को पानी का प्रेशर कम रहेगा। इसलिए जल विभाग की तरफ से पानी को स्टोर करके रख लेेने की सलाह दी गई है और अगर किसी जगह पानी नहीं मिल पाता है तो वह टैंकर मंगवा सकता है। जल विभाग ने टैंकर का भी इंतजाम किया है। टैंकर मंगवाने के लिए संपर्क नंबर भी दिए गए हैं।
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि पानी की स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नियमित रूप से अपर व भूमिगत जलाशयों की सफाई कराता रहता है। प्राधिकरण ने भूमिगत जलाशयों की सफाई पहले ही शुरू करा दी है। अब अपर जलाषयों की सफाई शुरू कराने जा रहा है। जल विभाग ने जलाशयों की सफाई के लिए तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिये हैं। शेड्यूल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। तय शेड्यूल के हिसाब से जलाशयों की सफाई कराई जाएगी। इस दौरान संबंधित एरिया में पानी का प्रेशर कम रहेगा। अगर कहीं पानी नहीं पहुंचता है तो टैंकर भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए जल विभाग की तरफ से संपर्क नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील की है कि जलाशयों की सफाई केे दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है। पानी को ड्रम आदि में पहले से ही स्टोर करके रख लें। पानी की खपत कम करें। जलाशयों की सफाई के दौरान प्राधिकरण का सहयोग करें।

भूमिगत जलाशयों की सफाई के लिए शेड्यूल

जलाशय——— तिथि
सिग्मा फोर -03 जून
बिल्डर्स एरिया पी-4 -04 जून
सेक्टर चाई फोर पुराना -5 जून
सेक्टर चाई फोर -6 जून
बिल्डर्स एरिया पी-7 -9 जून
सेक्टर-32 -10 जून
सेक्टर-33 -11 जून
सेक्टर-37 -12 जून
स्वर्णनगरी -13 जून
सेक्टर ईटा -14 जून
सेक्टर ईटा वन -16 जून
ओमीक्रॉन वन -17 जून
ओमीक्रॉन थ्री -18 जून
ज्यू -2 -19 जून
ज्यू-3 -20 जून
अल्फा गोल्फ कोर्स -21 जून
गामा टू -23 जून
सेक्टर म्यू -24 जून
केपी वन -25 जून
केपी टू -26 जून
केपी थ्री -27 जून
इकोटेक वन एक्सटेंशन वन -28 जून
इकोटेक वन एक्सटेंशन -30 जून
इकोटेक टू -01 जुलाई
ट्वॉय सिटी -02 जुलाई
सेक्टर -3 -03 जुलाई
सेक्टर दो -04 जुलाई
सेक्टर दो ओएचटी कैंपस -05 जुलाई
बीटा टू -07 जुलाई
सेक्टर फाई फोर -08 जुलाई
सिग्मा टू -09 जुलाई
इकोटेक थ्री -10 जुलाई

पानी की दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल
पानी की दिक्कत होने पर ग्रेटर नोएडा के निवासी इन नंबरों (7983604110, 9811839456, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380, 9871090100 और 8859285804) पर कॉल कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img