उत्तर प्रदेश, नोएडा: 13 केंद्रों पर आज 5498 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जनपद के 13 केंद्रों पर रविवार को दो पालियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में 5498 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

परीक्षा में कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। प्रवेश पत्र पर फोटो चिपका कर लाना होगा। सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एआई आधारित सीसीटीवी कैमरों से होगी। परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। गेट पर गहन तलाशी, बाॅयोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बलों की केंद्रों पर ड्यूटी रहेगी।

इनको बनाया गया केंद्र
जीजीआईसी होशियारपुर, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता, भवानी शंकर इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज बैदपुरा, गर्वमेंट इंटर कॉलेज नोएडा, जनता इंटर कॉलेज रोजा यकूबपुर, नवजीवन इंटर कॉलेज गेझा भंगेल, कुमारी मायावती गर्वमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर, एसजी इंटर कॉलेज, दुजाना, श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज दादरी, श्री गांधी इंटर कॉलेज घोड़ी बछेड़ा, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी और गर्वमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज नोएडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img