उत्तर प्रदेश, नोएडा: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजिल अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का आयोजन बिसरख स्थित कार्यालय पर किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैंकड़ों वर्षों के लिए नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए रखी थी, वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की इमारत उसी नींव पर आज भी खड़ी हुई है। आजादी के आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा लंबे समय तक जेल में रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन, अपनी पैतृक संपत्ति, अपना परिवार, अपना सर्वस्व देश के नाम न्यौछावर किया।

कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्यंत नागर,महाराज सिंह नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, रिजवान चौधरी,देवेश चौधरी, पुनीत मावी, श्रुति कुमारी, कल्पना सिंह, तनवीर चौधरी, सुबोध भट्ट,आरके प्रथम, गौरव वशिष्ठ,कपिल भाटी, मोहित भाटी, धीरा सिंह, रमेश प्रधान, बिन्नू, सचिन भाटी, मनीष,प्रवीण,अमित कुमार,विवेक आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img