Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में ‘इंडियन टेंट टर्टल’ की तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में ‘इंडियन टेंट टर्टल’ की तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित ‘इंडियन टेंट टर्टल’ की तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्छर इलाके में की गई, जहां से दोनों आरोपियों को दबोचा गया और उनके कब्जे से लगभग तीन दर्जन दुर्लभ कछुए बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्लभ प्रजाति के कछुए यमुना नदी से पकड़े जाते थे और फिर उन्हें तस्करी के जरिए बाहर भेजा जाता था। यह कछुए “इंडियन टेंट टर्टल” प्रजाति के हैं, जिन्हें विलुप्ति की कगार पर होने के कारण वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की शेड्यूल-1 सूची में रखा गया है। इस सूची में आने वाले जीवों की खरीद-फरोख्त और कब्जा रखना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक कछुए का सौदा 2000 रुपये में किया गया था। यह गिरोह लंबे समय से कछुओं की तस्करी में सक्रिय था। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपी का भाई भी दिल्ली में पहले वन्य जीव तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

इस मामले का खुलासा एक एनजीओ के सक्रिय पदाधिकारियों की सतर्कता से हुआ। उन्होंने इस तस्करी की सूचना पुलिस को दी और आरोपियों को ट्रैप कर गिरफ्तार कराने में मदद की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। यह कार्रवाई वन्य जीवों की सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, खासतौर पर तब जब देश में कई प्रजातियां तेजी से विलुप्त होने की कगार पर हैं।

>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img