Delhi Crime: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा महंगा, आमिर को मारी गई गोली, हालत गंभीर

Delhi Crime: कूड़ा फेंकने से मना करना पड़ा महंगा, आमिर को मारी गई गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजुरी खास क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एफ ब्लॉक स्थित गली नंबर 15 में रहने वाले आमिर अंसारी को पड़ोसी द्वारा गोली मार दी गई। पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब आमिर ने अपने सामने वाले मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले पड़ोसी को उनकी छत पर कूड़ा और थूक फेंकने से मना किया।

आमिर के परिजनों के अनुसार, पड़ोसी से यह कह देना उन्हें महंगा पड़ गया। गुस्साए पड़ोसी ने अपने कुछ बदमाश जानकारों को मौके पर बुला लिया, जिनके आने के बाद आमिर के घर वालों से झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि इन बुलाए गए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें आमिर के पेट में गोली लग गई। आमिर को तुरंत सेंट स्टीफंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर बदमाश अपनी स्कूटी और बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि फरार बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

>>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img