नई दिल्ली: मृत्यु के बाद अंगदान, चार लोगों को मिला जीवनदान

नई दिल्ली, 23 मई : अंगदान के प्रति समाज में बढ़ रही जागरूकता के तहत स्वर्गीय सुरभि जैन के परिजनों ने निस्वार्थ अंगदान किया है। इससे चार लोगों को नया जीवन और दो लोगों की आंखों को रोशनी मिल सकेगी।

दरअसल, वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत सुरभि जैन की मृत्यु के बाद उनके परिजनों ने 2 किडनी, लीवर, अग्न्याशय और 2 कॉर्निया दान करके ना सिर्फ एक निस्वार्थ काम किया है। बल्कि समाज को अंगदान के लिए प्रेरित किया है। संबंध में राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा- एनओटीटीओ भारत सरकार की संयुक्त सचिव सुरभि जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिन्होंने मृत्यु के बाद अपनी 2 किडनी, लीवर, अग्न्याशय और 2 कॉर्निया दान कर दिए। वे आज भी उन लोगों के बीच जीवित हैं, जिनके जीवन उनके निस्वार्थ कार्य से बदल गए। सुरभि जैन के पति अमित कुमार जैन दिल्ली मेट्रो रेल निगम में निदेशक के तौर पर कार्यरत हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img