Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: उचित मात्रा में पानी का सेवन अमृत

नई दिल्ली: -शरीर में पानी की अधिकता और कमी दोनों ही नुकसानदायक
नई दिल्ली: -शरीर में पानी की अधिकता और कमी दोनों ही नुकसानदायक

नई दिल्ली, 23 मई : पानी ना सिर्फ गर्मियों का अमृत है बल्कि जीवन का पर्याय भी है। इसकी एक -एक घूंट आपके तन-मन को शीतलता प्रदान करने के साथ पानी की कमी यानि डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाती है। लेकिन गर्मी के मौसम में कितना पानी पीना चाहिए जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सके। चूंकि शरीर में पानी की अधिकता उतनी ही नुकसानदायक है जितनी कमी।

इस संबंध में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सुभाष गिरि से बात की तो उन्होंने बताया कि शरीर को जब भी पानी की जरुरत होती है वह खुद मांग लेता है। ऐसे में आपको प्यास लगने लगती है और आप शरीर की जरूरत के मुताबिक पानी पी लेते हैं। हालांकि एक स्वस्थ शरीर को रोजाना ढाई से तीन लीटर पानी की जरुरत पड़ती है। उन्होंने बताया कि जब रक्त धमनियों (ब्लड वेसल्स) में तरलता या प्रोटीन कम होने लगता है तब हमारा शरीर पानी की मांग करता है।

अगर आप शारीरिक गतिविधि ज्यादा करते हैं या बाहर धूप में काम करते हैं, तो आपको और अधिक पानी की जरुरत पड़ेगी। उमस और गर्मी वाले वातावरण में काम करने वाले व्यक्ति को 3-4 लीटर पानी की जरुरत हो सकती है। डॉ. गिरि ने कहा, जब मौसम का तापमान 40 डिग्री से अधिक हो तब बाहर ना निकलें। अगर निकलना जरुरी हो तो छाता और पानी साथ लेकर बाहर निकलें। इस दौरान हवादार और ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें।

पानी पीने के लाभ
पानी की कमी से थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश होने की आशंका भी बढ़ जाती है। पाचन के लिए भी पानी बेहद जरूरी होता है। कम पानी पीने से कब्ज की शिकायत होना बहुत आम बात है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में रोजाना भरपूर पानी पीना चाहिए।

कम पानी पीने के नुकसान
कम मात्रा में पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी स्टोन या यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं ज्यादा पानी पीने से किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। उसकी क्षमता में कमी आती है। चूंकि किडनी पानी की मदद से ही शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

हार्ट, किडनी, लिवर रोगी पिएं कम पानी
डॉ. गिरी ने बताया कि हार्ट, किडनी या लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों को पानी की ज्यादा जरुरत नहीं होती। उनके लिए एक लीटर से भी कम पानी (प्रतिदिन) की मात्रा पर्याप्त है। उन्हें नमक का सेवन कम करना चाहिए, सामान्य से ज्यादा नमक खाने से उन्हें शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है।

एनर्जी ड्रिंक या कोल्ड ड्रिंक से दूरी
गर्मी के मौसम में लोग अक्सर एनर्जी ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। इससे प्यास बढ़ती है और पेशाब ज्यादा आता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इनमें शुगर और कैफीन होते हैं जो ब्रेन को बूस्ट करके तत्काल एनर्जी भी देते हैं। लेकिन दीर्घावधि में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी साबित होते हैं। विशेषकर बच्चों को इससे दूर रखें।

गर्मी में छाछ, नींबू पानी फायदेमंद
गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने के साथ नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, सत्तू, शिकंजी और आम पन्ना जैसे पेय पदार्थ फायदेमंद रहते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें