Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी, मौके पर मौत

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मारी, मौके पर मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बंसल वायर कंपनी के गेट के सामने हुआ। घटना के बाद मौके पर कंपनी के कर्मचारी एकत्रित हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह मामला अल्ट्राटेक चौकी और जारचा थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एनटीपीसी दादरी रोड पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, खासकर ट्रक इन दुर्घटनाओं के पीछे मुख्य वजह माने जा रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने भी हादसे को लेकर चिंता जताई है और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

>>>>>>>

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img